महाराष्ट्र का कोल्हापुर शहर सन्न है। सीसीटीवी में एक ऐसा फुटेज रिकॉर्ड हुआ जिसे देख आप अंदाजा लगा सकेंगे कि आरोपी शख्स कितना बेरहम रहा होगा। सीसीटीवी में दर्ज फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार दुकान के सामने रुकता है और सड़क पर ट्रैफिक सामान्य तरीके से चल रहा होता है। लेकिन कुछ देर के बाद एक ऑटो तेज गति से नजर आता है जिसमें एक महिला फंसी हुई है। तेज रफ्तार उस ऑटो के पीछे कुछ लोग दौड़ रहे होते हैं और उसे रोकने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन वो भागने में कामयाब रहता है। बताया जा रहा है कि महिला और ऑटो वाले का किसी बात पर विवाद हुआ था और उसके बाद ऑटो ड्राइवर ने महिला को घसीटना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महाराष्ट्र का कोल्हापुर में चौकाने वाली घटना, ऑटो ड्राइवर से महिला का झगड़ा हुआ तो ड्राइवर ने महिला को 200 मीटर घसीटा..#Maharashtra pic.twitter.com/zixA4KhBV1
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) July 6, 2023