नशे में नाराज दामाद पानी टंकी पर चढ़ा, रेस्क्यू टीम देख अंदर घुसा, टंकी खाली कराकर चला अभियान
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे की हालत में नाराज दामाद पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगा। उतारने पहुंची रेस्क्यू टीम को देख अंदर घुसकर बैठ गया। पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने में जुटी हुई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है दरअसल दामाद अपने ससुराल की किसी बात से नाराज हुआ और शराब के नशे में वह सीधे पानी की टंकी पर जा चढ़ा वही जब पुलिस उसे उतारने के लिए टंकी पर पहुंची तो वह टंकी में कूद गया जिसके बाद से आनंन फानन में टंकी को खाली कराया गया है। वहीं नशे में धुत दामाद को टंकी से उतरने की कोशिश की जा रही है, दरअसल दामाद अपने ससुराल की किसी बात से नाराज हुआ और शराब के नशे में वह सीधे पानी की टंकी पर जा चढ़ा वही जब पुलिस उसे उतारने के लिए टंकी पर पहुंची तो वह टंकी में कूद गया जिसके बाद से आनंन फानन में टंकी को खाली कराया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, ससुराल में रह रहे पूना राम मंडावी (35) नशे की हालत में घर में विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह घर से निकलकर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जिसे देखकर पूरा गांव परेशान होने लगा। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। तब जाकर अब मामला शांत हुआ है।
सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम जैसे ही टंकी के पास पहुंची, युवक ने टंकी का ढक्कन खोला और अंदर पानी में उतर गया। इससे रेस्क्यू अभियान की चुनौती बढ़ गई, क्योंकि टंकी के भीतर पानी भरा हुआ था और युवक की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए पंचायत ने आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराने का निर्णय लिया, ताकि युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। पानी खाली होने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास करती रही।
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद से करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। प्राथमिक उद्देश्य युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और रेस्क्यू कर्मी तैनात किए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। नशे की हालत और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
