अनिल अंबानी शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन, ₹25 करोड़ का जुर्माना भी लगा

व्यापार

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फंड की हेराफेरी के मामले में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी को शेयर बाजार से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है। उनके किसी भी लिस्टेट कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी है। उनके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को बैन किया गया है। इन पर 6 महीने का बैन 6 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। SEBI ने इसे लेकर 222 पेज का ऑर्डर जारी किया है। सेबी की जांच से पता चला कि RHFL के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की। उन्होंने फंड का खुद इस्तेमाल किया, लेकिन दिखाया की ये फंड उनसे जुड़ी कंपनियों को लोन के तौर पर दिया गया है। RHFL के बोर्ड ने अंबानी के फंड निकालने का विरोध किया, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। इस फ्रॉड में RHFL को बराबर का दोषी नहीं माना जाएगा, क्योंकि इसमें कुछ लोग ही शामिल थे। बाकी संस्थाओं ने या तो अवैध रूप से लोन लिया या RHFL से फंड के अवैध डायवर्जन में मदद की।
सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस पावर में गिरावट है। रिलायंस इंफ्रा सबसे ज्यादा करीब 14%, रिलायंस होम फाइनेंस 5.12% और रिलायंस पावर 5.01% गिर गया है।