अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल यानी 6 जुलाई को शादी कर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनके घर पर प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। माता की चौकी के बाद अंशुला की मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने पारंपरिक पीले या हरे रंग के बजाय टिल ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा चुना। इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ।

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इस पारिवारिक मिलन में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। फंक्शन में अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर मेहमानों का स्वागत करते दिखे। उनके अलावा सोनम कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम में काफी संगीत और डांस भी हुआ।

अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टिल ब्लू कलर का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना। इस लहंगे का डिजाइन गुजरात के पारंपरिक पटोला प्रिंट से प्रेरित है। स्कर्ट पर बारीक पटोला मोटिफ्स के साथ मिरर वर्क किया गया है।

लहंगे के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न, मिरर वर्क और टैसल्स लगे हुए हैं। ब्लाउज पर व्हाइट पोल्का-डॉट डिटेलिंग और गले पर हैवी कढ़ाई की गई है।

मेहंदी सेरेमनी से पहले अंशुला के घर पर पारंपरिक माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में अंशुला ने पंजाबी कारीगरी को दिखाते हुए चमकीले फुल्कारी दुपट्टे के साथ बेज-गोल्ड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने क्लासिक कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले का हार, झुमके और मांग टीका शामिल थे। माता की चौकी के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और सैटिन फिनिश मेकअप चुना था।