रिसेप्शन में अंशुला कपूर ने पति रोहन संग किया रोमांटिक डांस

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचा ली है. दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही थी कि उनके कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी की झलकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शादी के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए. इसकी लगातार वायरल होती तस्वीरों के बीच अब दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा है, जिसमें कपल इंग्लिश गाने पर दिल खोलकर रोमांटिक डांस करता नजर आ रहा है. पूरे वीडियो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखाई देते हैं और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है. फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो के साथ नई नवेली दुल्हन और दूल्हे का स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वायरल वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर डांस फ्लोर पर शानदार केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं. कभी दोनों हाथ थामकर डांस करते हैं तो कभी एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुराते हैं. दोनों पूरी खुशी के साथ इंग्लिश गाने पर थिरकते दिखे, जिससे माहौल और भी खास बन गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों अपनी शादी के हर पल को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं. दोनों के डांस करते वक्त वहां पर बबल्स छोड़े जा रहे थे, जो माहौल को और ज्यादा रोमांटिक बना रहे थे.

वीडियो की सबसे खास बात दोनों के एक्सप्रेशन हैं. अंशुला और रोहन पूरे समय मुस्कुराते नजर आते हैं. डांस के दौरान दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखाई गे रही है. यही वजह है कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की खास कस्टम बनारसी साड़ी चुनी, जिसमें ट्रेडिशनल बुनाई को मॉडर्न अंदाज के साथ पेश किया गया था. ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रामेटिक पल्लू ने इस साड़ी को गाउन जैसा स्टाइलिश लुक दिया. अपने इस फ्यूजन लुक को अंशुला ने पन्ना, मोती और पोल्की से बने शानदार नेकलेस व मैचिंग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया. वहीं स्लीक बन, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और उनकी प्यारी मुस्कान ने पूरे लुक में और भी निखार जोड़ दिया.