अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई, ट्रेडिशनल लुक में दिखे अर्जुन कपूर

डायरेक्टर बॉनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर की गुरुवार को सगाई हुई। 2 अक्टूबर को बॉनी कपूर के घर पर करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक निजी समारोह आयोजित किया गया। बोनी कपूर अपनी बेटी की सगाई पार्टी में सिंपल ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। वहीं, फंक्शन के दौरान अर्जुन कपूर ने ट्रेडिशनल शेरवानी पहनी थी। अर्जुन ने बाहर मौजूद पैपराजी से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “बारिश भी हो रही है। आप लोग शांत रहो। ज्यादा लोग नहीं हैं, केवल घर के सदस्य हैं। बिल्डिंग वालों के अपने नियम हैं। आप लोग शांति से रहो, ज्यादा आवाज मत करो।” अंशुला की सगाई में सोनम भी नजर आईं। पार्टी में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर भी स्टाइलिश लुक में पहुंचे। हर्ष ने कैजुअल आउटफिट पहना और पोज दिए, जबकि रिया ब्लैक प्रिंटेड काफ्तान में आईं, लेकिन पैपराजी के कई बार पूछने के बावजूद पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चली गईं।