पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे अंशुमान गायकवाड का बुधवार देर रात को 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद भी की थी। इसके अलावा गायकवाड के लिए 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यों ने भी मदद की थी। उन्होंने जून 2024 में लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज भी कराया था। इसके बाद वे भारत लौट आए थे। बुधवार को उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- गायकवाड़ एक गिफ्टेड प्लेयर थे।
गायकवाड के निधन को लेकर PM मोदी ने X पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने दुख जताते हुए कहा- अंशुमान गायकवाड को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक गिफ्टेड खिलाड़ी और एक बेहतरीन कोच थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।
BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने भी X पर पोस्ट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा- अंशुमान गायकवाड के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पूरे क्रिकेट जगत के लिए यह दुखद घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ का निधन
◆ वो लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे
Anshuman Gaekwad | #AnshumanGaikwad pic.twitter.com/HdZplQqPVm
— India Tej Khabar (@indiatejkhabar) August 1, 2024