अनुराग ठाकुर ने 14000 फीट की ऊंचाई पर हैंडपंप चलाया…

राष्ट्रीय

श्रीनगर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लद्दाख के मनाली-लेह हाईवे पर 14000 फीट की ऊंचाई पर डीबरिंग गांव में हैंडपंप चलाकर पानी पिया। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके लिखा कि गांव में हैंडपंप चलाकर मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया। अनुराग ठाकुर दो दिन के लद्दाख दौरे पर थे। उन्होंने यहां सेना, इंडो-तिबेतन बॉर्डर फोर्स (ITBP) के जवानों और भारत-चीन बॉर्डर पर चमोर इलाके में रहने वाले लोगों से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री ने जवानों की तारीफ की
अनुराग ठाकुर ने 15000 फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन बॉर्डर की निगरानी कर रहे ITBP जवानों से बात की। उन्होंने कहा कि इस ऊंचाई पर प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करके अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की मैं तारीफ करता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि हर नागरिक को देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

यहां उन्होंने आत्मनिर्भर भारत इनिशिएटिव का जिक्र करते हुए कहा कि 400 डिफेंस इक्विपमेंट देश में तैयार किए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कहा कि LAC पर होना बड़ी बात है। हमारी सरकार इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोगों के लिए कई जगह घर बना रही है।