कौन हैं Anurag Kashyap की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड ? तीसरी शादी पर बोले- ‘एक बूढ़े आदमी की…’
अनुराग कश्यप खुद से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभरा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने शुभरा के साथ अपनी शादी की प्लानिंग और एज गैप को लेकर मिले ताने को लेकर बात की है। 53 साल के अनुराग कश्यप और 33 साल की शुभरा शेट्टी करीब एक दशक से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में, फिल्ममेकर ने शुभरा के साथ एक खुशहाल जिंदगी बताने को लेकर बात की। साथ ही बताया कि वह तीसरी शादी करने की सोच रहे हैं या नहीं।
जेनिस सिकेरा के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि उनकी गर्लफ्रेंड शुभरा शेट्टी शादी में यकीन नहीं रखती हैं और उनके लिए यही काफी है कि वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। मैं उनके साथ रहना चाहता हूं। इसलिए इसके लिए जो भी करना पड़े, करूंगा। जिंदगी में बहुत कुछ होता है। एक बूढ़े आदमी की क्या इनसिक्योरिटी हो सकती है?”
अनुराग कश्यर ने आगे कहा, “मैं इतना हेल्दी रहना चाहता हूं कि जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उनके ज्यादा जी सकूं क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके बाद क्या होगा? दुनिया का दस्तूर ही ऐसा है। इसलिए, मैं इसके बारे में बहुत सोचता हूं लेकिन मेरा मानना है कि जब तक हमें वह मिल गया है जो अभी मिला है, मैं हर चीज से खुश हूं। मैं इसे खोना नहीं चाहता।”
अनुराग कश्यप और शुभरा शेट्टी के बीच 20 साल का एज गैप है। इस वजह से फिल्ममेकर ने एक बार शुभरा से दूरी भी बना ली थी। उन्होंने कहा, “हमारे बीच ऐसे पल आए हैं जहां हम थोड़े असहज महसूस करते थे। मैं ज्यादा असहज था और सिर्फ असहज ही नहीं, एक समय तो मैं इतना असहज हो गया था कि मैं इससे दूर रहने की कोशिश करता था।”
उन्होंने आगे कहा, “बात यह थी कि उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता नहीं चलता। वह आज भी वैसी ही दिखती हैं। वह अपनी उम्र की नहीं लगतीं। तो हुआ यह कि जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया और वह वैसी ही दिखती रहीं, तब मैं थोड़ा असहज महसूस करने लगा।”
शुभरा शेट्टी, अनुराग कश्यप की असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। वह फिल्ममेकर की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी थीं। फिलहाल, वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बात करें रिलेशनशिप की तो पहली बार उन्हें 2015 में पब्लिकली देखा गया था, लेकिन 2018 में उन्होंने अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था।
शुभरा शेट्टी से पहले अनुराग कश्यप ने दो शादियां कीं। पहली शादी आरती बजाज से की जिनसे उनका 2009 में तलाक हो गया था। आरती से उन्हें एक बेटी है। वहीं, कल्कि कोचलीन से उनका 2015 में तलाक हो गया था।
