दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रिंसिपल ने बताया कि क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके बारे में प्रिंसिपल का कह यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है। रिसर्च फिलहाल प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा। वत्सला ने कहा, ‘यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।’ वीडियो में देखा जा सकता है की प्रिंसिपल दीवारों पर गोबर लगा रही हैं। यहां गर्मियों में क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तकनीक अपनाई जा रही है। प्रिंसिपल के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन’ है। रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली के अशोक विहार में है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल ने क्लास की दीवारों को #गोबर से लीपा …
उनका मानना हैं इससे गर्मी से राहत मिलेगी..!! pic.twitter.com/GxS1XmkAnr— Aditya Kamal Pandey(आदित्य पाण्डेय) (@AadiJournalist) April 14, 2025