आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन…

राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल और पार्टी कार्यकर्ता बुरी तरह भड़क गए हैं। पंजाब, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस से उलझ रहे हैं।

दिल्ली में पुलिस से झड़प

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर सामने आई है। बता दें कि संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन
बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा है। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विपक्षी दलों ने किया विरोध
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर विपक्षी दलों के नेता भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब से NDA की सरकार आई है तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता की गिरफ्तारी हुई। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा, “यह बहुत दुखद है। संजय सिंह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं