अरविंद केजरीवाल ने पत्नी संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन….

राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान के दरबार में पहुंचे हैं। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। केजरीवाल ने साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।