आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में हासिल की AIR-1 रैंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से NEET UG 2026 जारी कर दिया गया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ NEET UG Toppers List 2026 और कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त करके AIR-1 रैंक हासिल की है।

एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कटऑफ 715 से 213 और ओबीसी, एससी एवं एसटी के लिए कटऑफ 212 से 177 आरक्षित की गई है।

एनटीए की ओर से फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। छात्र अपने उत्तरों की जांच करने के लिए फाइनल आंसर-की भी देख सकते हैं।