लता के बाद आशा भी चली गईं, बहनों के जाने से टूटीं उषा मंगेशकर, अंतिम संस्कार में पहुंचीं
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. सिंगर अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. आशा की पोती जेनाई बुरी तरह टूट गई हैं. दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं. छोटी बहन आशा को भिनी आंखों से बड़ी बहन मीना खाडिकर ने अंतिम विदाई दी. वो व्हील चेयर पर उन्हें आखिरी बार देखने आई. मीना के चेहरे पर बहन को खो देने का दुख साफ दिखता है. वो 94 साल की हैं. मंगेशकर बहनों में लता मंगेश्कर के बाद मीना हैं, फिर आशा भोसले और उषा मंगेशकर.
आशा ताई के अंतिम दर्शन करने बहन उषा मंगेशकर भी पहुंचीं. सफेद साड़ी में करीबी का हाथ थामें उषा ने दीदी को नमन किया और नम आंखों से विदा किया.
