Asian Games 2023: भारत को 6 मेडल, विमेंस टीम ने गोल्ड और सिल्वर जीता, अब तक 20 पदक

खेल

भारत ने चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। चौथे दिन भारत को अब तक 6 मेडल मिले हैं, जिनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पहले 3 दिन के खेलों में भारत ने 14 मेडल हासिल किए थे, जिनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई है। शूटिंग टीम ने चौथे दिन अब तक 5 पदक जीते हैं।

शूटिंग में एक और पदक

भारतीय शूटर्स ने एशियन गेम्स में कमाल किया हुआ है। एक और पदक इन खेलों में आया है। शूटिंग मेंस स्कीट में टीम इंडिया ने कांस्य पदक जीता है। अंगद बाजवा, गुरजोत खांगुरा और अनंतजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया है।

सेलिंग में भी मिला ब्रॉन्ज

सेलिंग में विष्णु सरवनन ने भी देश को मेडल दिलाया है। पुरुषों की ILCA 7 स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक जीता है।

भारत को एक और गोल्ड

भारत को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल शूटिंग में मिला है। सिफत कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। सिफत ने इससे पहले टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल देश को दिलाया था। इसी इवेंट में आशी चौकसे ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।

महिला हॉकी टीम की जीत

भारत की महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स 2023 में अपना पहला मैच खेलने उतरी। भारत के सामने सिंगापुर की टीम थी। भारत ने इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की। सिंगापुर को 13-0 से मात देकर भारत की महिला हॉकी टीम ने टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत की है। इस मैच में संगीता कुमारी ने हैट्रिक हासिल की, जबकि दो गोल नवनीत कौर ने किए। इसके अलावा एक-एक गोल 8 खिलाड़ियों ने किया।

दूसरे क्वॉर्टर के बाद भारत का स्कोर 8-0 था। सिंगापुर के खिलाफ पुरुष हॉकी टीम ने भी बड़ी जीत दर्ज की थी। अब महिला टीम भी उसी स्थिति में पहुंची हुई नजर आ रही है।

पहले क्वॉर्टर में पहला पेनल्टी कॉर्नर भारत की टीम भुना नहीं सकी। भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई है। पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ये गोल भारत ने किया। जल्द ही भारत ने दो और गोल दागे और बढ़त को 3-0 कर दिया।

शूटिंग में गोल्ड मेडल

शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल मिला है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की अविश्वसनीय जोड़ी ने शूटिंग की 25 मीटर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में 1759 प्वॉइंट्स हासिल किए और चीनी खिलाड़ी 1756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर जीतने में सफल हुए। एशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए ये 16वां पदक और कुल चौथा स्वर्ण पदक है।

शूटिंग में सिल्वर

निशानेबाजी में भारत ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। सिफत कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने देश को एक और पदक शूटिंग में दिलाया है। भारत का ये चौथे दिन का पहला पदक है।

शूटिंग कंप्टीशन भी शुरू हो गया है, जहां कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

वुशु पुरुष दाओशु फाइनल में भारत के लिए रोहित जाधव पदक के दावेदार थे। हालांकि, उन्होंने 9.413 स्कोर किया और वे 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर रहे। चीन के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।