एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, मनु भाकर और पवन सहरावत ने थामा तिरंगा
20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जापान के नागोया शहर में हुई। फ्लैग मार्च में भारतीय दल की अगुआई शूटर मनु भाकर और सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर की। नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में संगीतकार तारो हाकासे के वायलन म्यूजिक से सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया।
फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अफगानिस्तान के दल की एंट्री के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। भारत 10वें नंबर पर आया, जबकि मेजबान जापान के दल की एंट्री के साथ परेड का समापन हुआ।
जापान के नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जारी है। फ्लैग मार्च में भारतीय दल की अगुआई शूटर मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर की। समारोह की शुरुआत संगीतकार तारो हाकासे के वायलिन वादन से हुई। #AsianGames2026 #TeamIndia pic.twitter.com/daVkPsllxb
— Great Rajasthan News (@GreateRajasthan) September 19, 2026
