एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी का निधन

राष्ट्रीय

भारत की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी का 79 साल की निधन हो गया है। अश्विन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार थे। एशियन पेंट्स की शुरुआत साल 1942 में उनके पिता ने की थी।

अश्विन ने अपने पिता की फर्म एशियन पेंट्स को साल 1968 में सीनियर एग्जिक्यूटिव ज्वाइन किया था। वे 1997 में एशियन पेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए थे।

1944 में मुंबई में हुआ था जन्म
अश्विन दानी का जन्म 26 सितंबर 1944 को मुंबई में हुआ था। 1966 में मुंबई विश्वविद्यालय से केमेस्ट्री में साइंस ग्रेजुएट की डिग्री ली। इसके बाद अमेरिका में उन्होंने अक्रोन यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री हासिल की।

1942 मे 4 दोस्तों ने मिलकर की थी एशियन पेंट्स की शुरुआत
1942 मे 4 दोस्त चार दोस्त चंपकलाल चोकसी, चिमनलाल चोकसी, सूर्यकांत दानी, और अरविंद वकील ने मुंबई में एशियन पेंट्स एंड ऑयल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। तब कंपनी सिर्फ़ 5 रंग सफेद, काला, पीला, लाल और हरे रंग का ही उत्पादन करती थी।

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है एशियन पेंट्स
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से एशियन पेंट्स देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है। एशियन पेंट्स का मार्केट कैप 3.03 लाख करोड़ रुपए है। एशियन पेंट्स 15 देशों में काम करती है और दुनिया भर में इसकी 27 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। वहीं 60 से अधिक देशों में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है।