छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जनसभा और नामांकन रैली का आयोजन किया था। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सरकार और मंत्री मोहम्मद अकबर पर जमकर निशाना साधा
हिमंता बिस्वा ने अकबर की तुलना बाबर और औरंगजेब से करते हुए कहा कि, यहां आकर एक ही नाम सुनाई पड़ रहा है। वो है अकबर, अकबर और अकबर…यूपी में भी पहले बाबर-बाबर नाम सुना जाता था, लेकिन मोदी जी आये, बाबर को खल्लास कर दिया। श्री राम मंदिर बनाया गया…ऐसे ही अकबर को जल्द साफ करिए नहीं तो देश बर्बाद हो जाएगा। एक अकबर आते हैं तो 100 अकबर बुला लाते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सकता हैं, उन्हें विदा कीजिए, नहीं तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।
पुरानी मंडी में आयोजित विशाल जनसभा में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा और भावना बोहरा मौजूद थीं। सभा के बाद नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, कवर्धा विधानसभा के लोगों के साथ बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।