असम के नगांव जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की आज शनिवार (24 अगस्त) को डूबने से मौत हो गई। वह पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तालाब में कूद गया था। नगांव के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार (23 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह 3:30 बजे उसे घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर जा रहे थे। एसपी के मुताबिक, उसने भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर SDRF की टीम भी पहुंची। लगभग दो घंटे तलाश के बाद आरोपी का शव तालाब से बरामद किया गया। नगांव के ढींग में गुरुवार (22 अगस्त) की शाम 14 साल की लड़की से तीन लोगों ने रेप किया था। पीड़ित अपनी साइकिल से ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गलत काम किया। रेप के बाद आरोपी पीड़ित को एक तालाब के पास सड़क किनारे घायल और बेहोश हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने अब तक दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक की मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
नागांव: असम के गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी क्राइम सीन विजिट के दौरान पुलिस से बचने के लिए गहरे तालाब में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि की है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है। pic.twitter.com/D5350SvgqS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 24, 2024