जगदलपुर में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जगदलपुर शहर में इस परीक्षा के लिए कुल 08 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,803 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर वार्ड तथा स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल धरमपुरा में 360-360 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके अलावा, स्वामी विवेकानंद शासकीय एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चैक केंद्र में 283 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
