निर्जला एकादशी पर गुरुवार का शुभ संयोग! इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बदल जाएगा वक्त!

निर्जला एकादशी को साल की सभी 24 एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. साल 2026 में यह पावन व्रत 25 जून, गुरुवार को रखा जाएगा. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस बार इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह दिन बेहद खास रहने वाली है. द्रिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी पर 3 शुभ योग बन रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है. सबसे पहले बात करें योगों की तो सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 29 मिनट तक रवि योग रहेगा. इसके अलावा सुबह 10 बजकर 53 मिनट से सिद्ध योग प्रारंभ होगा, जो देर रात तक प्रभावी रहेगा. वहीं, सिद्ध योग से पहले शिव योग का भी संयोग बन रहा है.

मेष राशि

इस समय मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं पूरी होने लगेंगी. घर खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जो पैसा कहीं अटका हुआ था, उसके मिलने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दौरान काम में सफलता मिलेगी. ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी. आंखों से जुड़ी समस्या में राहत मिल सकती है. इसके अलावा कोई कीमती वस्तु खरीदने का अवसर भी मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ के संकेत हैं. लगातार बढ़ता मुनाफा आत्मविश्वास बढ़ाएगा. मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा. हालांकि, खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी.