लखनऊ रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम, रायपुर मंडल की दो ट्रेन कल रहेंगी प्रभावित
उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। ये काम 26 फरवरी को ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग के तहत होगा। रेलवे के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के कारण रायपुर मंडल से चलने वाली दोगाड़ियों को उनके नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जिससे ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह न रुके। 25 फरवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को चुनार–प्रयागराज–फाफामऊ–जंघई–जौनपुर मार्ग से चलाया जाएगा। इसी तरह 25 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अयोध्या होते हुए चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें। यह कार्य भारतीय रेलवे की ओर से रेल व्यवस्था को और सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
