Ayodhya : राम मंदिर पहुंचा 2400 किलो का घंटा , 25 लाख के घंटे की 2km तक गूंजेगी आवाज

राष्ट्रीय रोचक

अयोध्या घुंघरु घंटी उद्योग की नगरी एटा के जलेसर से 2400 किलो का घंटा अयोध्या पहुंच गया है। घंटे को सैकड़ों व्यापारी फूलों से सजे रथ से अयोध्या लाएं हैं। जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। इसके साथ ही 50-50 किलो में सात अन्य घंटे को भी ट्रस्ट को समर्पित किए हैं।

लेसर के घंटे पूरे विश्व में मशहूर हैं। घंटों के बजाने से ऊं की ध्वनि गूंजती है। घंटा को बनाने में 70 कारीगर लगे, महज 25 मिनट में 2400 किलो का घंटा बनकर तैयार हो गया।

पहले 2100 किलो का घंटा बनाने का लक्ष्य रखा गया था। फिर बाद में उत्साह और बढ़ा तो इसे 2400 किलो का बनवाया गया। जिसे बनाने में लगभग 25 लाख का खर्च आया है। उन्होंने बताया सभी की इच्छा है कि यह घंटा भगवान राम के मंदिर में लगाया जाए, क्योंकि इसकी आवाज शांत माहौल में करीब 2 किमी तक सुनाई देती है।