बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन करने वाले हैं. इसको लेकर पूरा शेड्यूल बनाया गया है. राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग तरीखों में अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंचेंगे.
31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी. इनके अलावा 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे. महाराष्ट्र कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी.
इसके बाद अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा कंडू 6 फरवरी को कैबिनेट के साथ भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे.
12 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
इनके बाद 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने जाएंगे. वहीं 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा 22 फरवरी को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे.
इनके बाद 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ आएंगे. वहीं 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी कैबिनेट भगवान श्री राम के दर्शन करेगी