BAFTA 2026 Winners List: भारत की इस फिल्म के हाथ लगी बड़ी जीत, फिल्म ने 6 अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास
बाफ्टा 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट आ गई है, जिसमें फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई भारतीय फिल्म बूंग के हाथ बड़ी जीत लगी है. मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म बूंग को बड़ी जीत हासिल हुई है. यह फिल्म इस साल BAFTA में अकेली इंडियन नॉमिनी थी. वहीं बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास भी रच दिया है. इसके बाद फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित बूंग को फरमान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसी के साथ में विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर भी हैं. लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए इवेंट में अवॉर्ड लेने के लिए मेकर्स मौजूद थे, जिसमें फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स भी शामिल थे.
बूंग फिल्म की कहानी मणिपुर के बूंग नाम के एक लड़के की है, जो अपनी मां को एक खास तोहफे से सरप्राइज देने का प्लान बनाता है. अपने मासूम मन में, उसे लगता है कि अपने खोए हुए पिता को घर वापस लाना मां के लिए सबसे अच्छा तोहफा होगा. उसकी यह तलाश धीरे-धीरे जिंदगी बदल देती है और एक नई, अचानक शुरू होने वाली शुरुआत की ओर ले जाती है.
लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ फिल्म इस इवेंट की सबसे चर्चित मूवी साबित हुई. माइकल बाउमन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, एडेप्टेड स्क्रीनप्ले अवार्ड के लिए पॉल थॉमस एंडरसन, एंडी जुर्गेंसन को लियोनार्डो की फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग कैटेगिरी में बाफ्टा अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा सिनर्स ने ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का बाफ्टा अवॉर्ड जीता. इसी फिल्म के लिए वुन्मी मोसाकू ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ओरिजिनल स्कोर यानी म्यूजिक का बाफ्टा अवॉर्ड भी ‘सिनर्स’ ने अपने नाम कर लिया है.
