बालोद : हेडमास्टर ने क्लास में ही लगाया पैग,कोल्ड-ड्रिंक की बॉटल में लेकर पहुंचा..Video बच्चों के सामने पी

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा। उसने कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भर रखी थी। क्लास में ही हेडमास्टर पैग बनाकर पीने बैठ गया। इसी दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इस दौरान प्रधान पाठक को रंगे हाथ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने पकड़ लिया। इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान वह कन्या प्राथमिक स्कूल चिपरा पहुंचे जहां उन्हें प्रधानपाठक शराब के नशे में मिला। बीजेपी नेता ने प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर के खिलाफ शिकायत कराई है। प्रधानपाठक की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की गई है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले की शिकायत आई है। हम जांच कर रहे हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला डौंडी ब्लाक के चीपरा गांव का है। जब बीजेपी नेता ने टीचर को शराब के नशे में पकड़ा तो वह कहने लगा की मैंने शराब नहीं पी है। इसके साथ ही उसने यह
कहा कि वह रिटायर हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रखा है कि टीचर शराब के नशे में धुत है और सही से जवाब नहीं दे पा रहा है। वह नशे की हालात में बैठा है। उसने कहा कि मैं ऐसे ही स्कूल आ गया था।