बालोद जेल में बंद कैदियों ने किया गंगा स्नान, डिप्टी सीएम शर्मा की पहल पर हुआ विशेष आयोजन

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के बालोद में जेल में बंद विचाराधीन बंदियों और कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। आज मंगलवार को प्रयागराज से मंगवाए गए पवित्र गंगा जल की पहले पूजा की गई फिर सभी कैदियों ने पुण्य स्नान किया। जेल अंदर बनाया गए टंकी में त्रिवेणी संगम से लाए गए जल को डाला गया। जिसके बाद कैदियों ने स्नान किया। इस दौरान सभी बंदी राम आएंगे भजन और शिव भजन गुनगुनाते हुए काफी उत्साहित नजर आए। गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर बंदियों कुम्भ स्नान कराया गया। विशेष आयोजन के तहत 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया। महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है। कैदियों के आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए उन्हें गंगा जल से स्नान कराया गया। इसके लिए जेल प्रशासन की तरह से विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी में भारी उत्साह देखने को मिला।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम चलाएगी। छत्तीसगढ़ के जेल में बंद 18 हज़ार 500 से ज्यादा कैदियों ने त्रिवेणी के जल से स्नान किया। जिसमें 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी शामिल है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद 3 हजार से ज्यादा कैदियों ने प्रयागराज से गंगाजल से स्नान किया।