बलौदाबाजार में प्रभारी प्राचार्य पर गिरी गाज.. शराब पीकर स्कूल आने और एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली के आरोप

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार जिले के प्राचार्य को अनुशासनहीनता करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप हैप्रभारी प्राचार्य विद्यार्थियों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली भी करता थाजिसकी शिकायत मिलने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है

मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसींहा शराब पीकर विद्यालय आते थेसाथ ही विद्यार्थियों और उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली करते थे। वहीं प्राचार्य कर्मचारियों क़ो मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ अमर्यादित व्यवहार भी करते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई। जांच उपरांत शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं अब नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण प्रभारी प्राचार्य के निलंबन क़ी अनुशंसा क़ी गई।

पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए संचालक लोक शिक्षण ने प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा क़ो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दियानिलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल नियत किया गया हैनिलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी