बलौदाबाजार : काल बनकर आया ट्रक,2 पुलिस जवानों को कुचला, विभाग और पूरा जिला शोक में डूबा

छतीसगढ़ : बलौदाबाजार जिला में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जवान किसी के सिलसिले से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग ने जहां दो जवान खो दिए वहीं महकमे में शोक पसर गया। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वालों की बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक की इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया लेकिन वहीं उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे के बाद में 2 पुलिस कर्मियों की असामयिक मौत ने विभाग और जिले को गमगीन कर दिया है। बता दें कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़, थाना साजा के रहने वाले थे जबकि आरक्षक प्रशांत धर दीवान बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे।