Bank Holiday : मार्च के आखिरी 6 दिनों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीख को नहीं होगा आपका काम

मार्च का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है तो पहले ही तारीखें नोट कर लें, वरना परेशानी हो सकती है। सिर्फ सोमवार, 30 मार्च को बैंक पूरे भारत में खुले रहेंगे। दरअसल, त्योहार और वीकेंड की वजह से लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे बैंक की शाखाएं अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी बैंकिंग प्लानिंग पहले से कर लें और आखिरी समय की भागदौड़ से बचें। बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों की स्थानीय त्योहारों और दिवस के मुताबिक भिन्न हो सकती हैं।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

26 मार्च, 2026 (गुरुवार): राम नवमी

27 मार्च, 2026 (शुक्रवार): कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दसैं) की छु्टी इस दिन भी है।
28 मार्च, 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार
29 मार्च, 2026 (रविवार) : रविवार
31 मार्च, 2026 (मंगलवार): महावीर जयंती

आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 26 मार्च को अगरतला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, और विजयवाड़ा में बैंकों में छुट्टियां नहीं रहेंगी। यानी बैंक खुले रहेंगे। एक बात जान लें कि पूरे भारत में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं।

कुछ शहरों में शुक्रवार को भी राम नवमी मनाई जाएगी, इस वजह से कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें हैदराबाद, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक और विजयवाड़ा शामिल हैं।

अगले 6 दिनों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए आसानी से ट्रांजैक्शन और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही एटीएम से कैश निकालना, बैलेंस चेक करना और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। आप कभी भी पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं, या अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।