कर्नाटक के बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो दिवाली की रात का बताया जा रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक डिब्बे पर बैठा हुआ है। अचानक से डिब्बे में ब्लास्ट हो जाता है और युवक जोर से जमीन पर गिरता है। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है। पुलिस ने बताया कि शबरीश और उसके दोस्तों ने दिवाली की रात शराब पी थी। इसके बाद सभी कोनानाकुंटे इलाके में जुटे। बेरोजगार शबरीश से उसके दोस्तों ने ऑटोरिक्शा दिलाने की बात कही। उससे पटाखे वाले डिब्बे पर बैठने की शर्त रखी। नशे में धुत शबरीश ने शर्त मानी। दोस्तों ने पटाखा जलाया और उस पर डिब्बा रखा दिया। शबरीश उस पर बैठ गया। उसके दोस्त वहां से चले गए। पटाखा फटा और शबरीश हवा में उछल कर सड़क पर आ गिरा। कुछ सेकेंड बाद वो सड़क पर लेट गया। शबरीश के दोस्त उसके पास आए। उसे उठाने लगे लेकिन शबरीश नहीं उठा। इसके बाद सभी दोस्त शबरीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण बेंगलुरु एसपी ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक ब्लास्ट के कारण शबरीश के निजी अंगों में गहरी चोट आई थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई।
एसपी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया था। शबरीश के दोस्तों के पहचान की गई। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना दक्षिण बेंगलुरु के कोनानाकुंटे हैं . 32 वर्षीय शबरीश की मौत तब हुई. उसके दोस्तों ने वादा किया था कि अगर वह पटाखों के डिब्बे पर बैठने की चुनौती जीतेगा तो वे उसे ऑटोरिक्शा खरीद कर देंगे#Diwali2024 #Crackerbox pic.twitter.com/vZPZckBfvV
— Ganesh Pokale… (@P_Ganesh_07) November 5, 2024