BEO ऑफिस के क्लर्क ने किया सुसाइड, फिर फंदे पर लटकता मिला शव

क्षेत्रीय

जांजगीर-चांपा जिले में BEO ऑफिस के क्लर्क ने सुसाइड कर लिया है। वो आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। गुरुवार को काम करने के लिए गया था। लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पंचराम यादव(58) पंतोरा में अपनी पत्नी और लड़की के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को भी वह काम पर गया था। इसके बाद शाम के वक्त वह घर लौट गया। बताया गया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले से मायके गई हुई थी।

उधर, पंचराम की बेटी भी घटना के दिन काम करने के लिए कपड़ा दुकान गई थी। इसके बाद जब वाह रात को लौटी, तब उसने देखा कि पंचराम का शव फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने परिजनों को सूचना दी। आस-पास के लोगों को भी बताया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया। अब शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि पंचराम ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।