भागलपुर, छपरा… बिहार के कई शहरों में बवाल, पुलिसवालों पर पथराव

पटना के गांधी मैदान में छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया और पत्थरबाजी भी की गई. जिसके चलते छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे छात्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गांधी मैदान के आसपास किसी भी छात्र को इकट्ठा नहीं होने दे रही है और मौके पर पहुंचने वाले छात्रों को हिरासत में लेकर वहां से हटाया जा रहा है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो. वहीं छात्रों के समर्थन में पहुंचे तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

नीट लीक मामले को लेकर भागलपुर में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र इतने उग्र हैं कि तिलका मांझी चौक पर खड़ी डीएसपी लॉ एन्ड ऑर्डर की गाड़ी एवं पुलिस वैन को भी निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही साथ पुलिस बल पर पथराव भी किया गया है. फिलहाल तिलकामांझी चौक पर स्थिति काफी तनाव पूर्ण है.

बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी.

सीवान में पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिसकर्मियों पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.