कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंच गई है। यहां राहुल ने बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की। इसके पहले बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची थी। यहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।
राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता में आती है तो पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाएगी। हम सामाजिक न्याय चाहते हैं। दलितों, आदिवासियों की संख्या जानने के जाति जनगणना जरूरी है। यहां से निकलकल यात्रा सुजापुर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से दोबारा पश्चिम बंगाल पहुंची है। यहां मालदा में राहुल की कार का शीशा टूट गया। पहले खबर आई कि राहुल की कार पर पत्थरों से हमला किया गया। इसकी जानकारी अधीर रंजन चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इसके कुछ देर बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल पर हमले की खबर गलत है। जब एक महिला राहुल से मिलने के लिए एकदम से आगे आ गईं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा। इससे सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाली रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गयी