भिलाई : सवारी से विवाद, चालक ने अपनी ई रिक्शा में लगाई आग
पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने तीन दिन पहले एक ई-रिक्शा चालक ने अपने ही वाहन में आग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसे देखा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक का सवारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि चालक ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपने ही ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों का ध्यान गया और आग बुझाने के लिए मशक्कत करने लगे। आस पास के दुकानों से लोगों ने पानी लाकर आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
इतना गुस्सा..!
भिलाई पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो ड्राइवरों में कहासुनी हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही EV ऑटो को पेट्रोल डालकर फूंक दिया
लोग समझाते रहे लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी
पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा https://t.co/nV1TUjt6yJ
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) October 12, 2026
