भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन और सम्मान समारोह आकाशगंगा स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक प्रमुख रूप से मौजूद थीं। इस अवसर पर सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, वकील, पत्रकार, राजनीतिक, आर्थिक, कला, लेखन जैसे 30 से अधिक क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। बीजेपी अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, मीडिया प्रभारी किरण बघेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कौशिक ने संगठन की गतिविधियों और महिलाओं के सम्मान को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
