BIG NEWS : अब भूपेश पिछड़े, कोरबा से सरोज पांडेय पीछे, बृजमोहन रायपुर आगे चिंतामणि सरगुजा में आगे

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हाइप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। इधर बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कोरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर भाजपा विजय बघेल – दुर्ग से, भाजपा महेश कश्यप – बस्तर, भाजपा तोखन साहू – बिलासपुर, भाजपा संतोष पांडेय – राजनांदगांव, भाजपा कमलेश जांगड़े – जांजगीर चांपा, भाजपा भोजराज नाग- कांकेर, भाजपा रूप कुमार चौधरी – महासमुंद, भाजपा राधेश्याम राठिया – रायगढ़, भाजपा बृजमोहन अग्रवाल – रायपुर, भाजपा चिंतामणि महाराज – सरगुजा और कांग्रेस ज्योत्सना महंत – कोरबा से बढ़त बनाए हुए हैं।