पूर्व सीएम भूपेश बघेल बनाए गए AICC महासचिव, पंजाब के प्रभारी का मिला जिम्मा

क्षेत्रीय राजनीति

कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया गया है। साथ ही बघेल को पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ में शामिल हैं। इससे बाद से ही पूर्व सीएम को अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत थे। पार्टी हाईकमान ने राज्यों के संगठन में भी बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी सचिव भक्त चरणदास को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी हर्षवर्धन को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कुछ इसी तरह का बदलाव छत्तीसगढ़ में भी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।