रायगढ़ से राधेश्याम राठिया जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह को हरा दिया है। उन्होंने दो लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई थी। दुर्ग सीट पर भाजपा के सिटिंग सांसद विजय बघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र साहू से 2,64,847 मतों से आगे हैं। वहीं नक्सल प्रभावित बस्तर सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर भाजपा के महेश कश्यप कांग्रेस के तेजतर्रार नेता कवासी लखमा से 42, 653 मतों से आगे हैं। बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल निर्णायक जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों ने दो लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं। महासमुंद सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी 60 हजार सीटों से आगे चल रही हैं। इस सीट को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।
