छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस के लिए मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सांसद नहीं, प्रधानमंत्री चुन रहे हैं। उन्होंने इशारे में राहुल गांधी को इंडी गठबंधन का पीएम कैंडिडेट बताया। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। राहुल गांधी के समर्थन में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता प्रचार कर रहे हैं।