मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते कई लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए.
मध्य प्रदेश: इंदौर के पटेल नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर की बावड़ी गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/sznYKWsjtf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2023
#FirstOnTNNavbharat: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा.. मंदिर के अंदर कुआं धंसने से गिरे लोग@AnchorAnurag #Indore #MadhyaPradesh pic.twitter.com/e82SjYVLfZ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 30, 2023