भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी का दर्शन करने रवाना हो गए हैं। इसके बाद वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके साथ ही लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।
बस्तर में छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा शो,
राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda करेंगे आमसभा को संबोधित।
नारायणपुर भी जाएंगे जेपी नड्डा।@BJP4India @BJP4CGState pic.twitter.com/qMfyu3W1WE— Dr. Awadhesh Mishra (@AwadheshMishra_) February 11, 2023
बताया जा रहा है कि, कोर कमेटी की बैठक में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने पर रणनीति बनेगी। साथ ही टिकट पर चर्चा की जाएगी। बस्तर में भाजपा के जो नेता चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा। जिसका मंथन करने के बाद ही आने वाले चुनाव में टिकट फाइनल की जाएगी। जेपी नड्डा का यह प्रवास भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्व बताया जा रहा है।
ऐसा माना जाता है कि, किसी भी राजनीतिक पार्टी को CG में अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता का रास्ता बस्तर से ही निकलता है। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कोई भी पार्टी जीत दर्ज करती है तो सत्ता की कुर्सी पर बैठना आसान हो जाता है। वर्तमान में बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाकर रखा है। अब भाजपा के लिए बस्तर की सारी सीटों पर कब्जा जमाना एक बड़ी चुनौती होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बस्तर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे बस्तर की सीटों पर फतह हासिल करने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे।