बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास, आदित्य प्रकाश बने टॉपर
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल भी 12वीं में लड़कियों ने ही बाजी मारी है. इस बार कुल 84.09 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं तो लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.23 फीसदी है. कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है और इसी के साथ 481 नंबर यानी 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर वह ओवरऑल टॉपर भी बने हैं, जबकि सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 नंबर हासिल कर सेकंड टॉप किया है और आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 नंबरों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है.
टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा पटना की पांच छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दरभंगा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने साइंस से लेकर आर्ट्स तक में टॉप किया है.लड़कियों का पास प्रतिशत- 86.23%
लड़कों का पास प्रतिशत – 84.09%
