बिहार : विश्वकर्मा पूजा के दिन CM नीतीश का ऐलान, मजदूरों को आज मिलेंगे 5-5 हजार रुपए
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने खजाना खोल दिया है इसी कड़ी में आज 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने सुबह-सुबह एक और बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के तहत आज ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तहत श्रमिकों के खातें में पांच हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी. सीएम नीतीश ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है. आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है. इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा.’
आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
इसी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘आज सजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे है.इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’
