बिहार : पटना में मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार… में 24 में से 12 स्टेशन भूमिगत

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है पटना मेट्रो। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य अभी सबसे तेजी से किया जा रहा है। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य पटना में कई अलग-अलग फेज में किया जा रहा है। वहीं अब लोगों के मन में यह भी ख्याल आ रहा है, कि पटना में पटना मेट्रो कब से दौड़ेगी और किस रूट पर पटना मेट्रो सबसे पहले दौड़ेगी तो आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि पटना में पटना मेट्रो सबसे पहले किस रूट पर दौड़ेगी और कब तक शुरू होगा पटना मेट्रो।

पटना मेट्रो देश के अन्य मेट्रो से बिल्कुल अलग होगी, क्योंकि पटना मेट्रो का डिजाइन में आपको बिहार की कलर की झलक देखने के लिए मिलेगा। पटना मेट्रो में 24 में से 12 स्टेशन भूमिगत होगी यानी कि अंडरग्राउंड होगा।

डीएमआरसी अधिकारी के अनुसार फरवरी 2027 तक पटना मेट्रो रेल सेवा शुरू हो सकती है। सबसे पहले कॉरिडोर जो की आईएसबीटी से पटना जंक्शन वाया अशोक राजपथ, राजेंद्र नगर है उसे चालू किया जाएगा।

अंडरग्राउंड स्टेशन दो से तीन लेयर में होगा। वही पटना मेट्रो में बिहार के कई जिलों की झलक दिखेगी। जिसमें भोजपुरी, मगही, मैथिली, तिरहुत व अंगिका क्षेत्र की संस्कृति आपको पटना मेट्रो में देखने के लिए मिलेगा।

पटना मेट्रो पूरे देश में सबसे अनोखा मेट्रो होगा जहां पर भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन दोनों बनाए जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों के मुताबिक पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन भूमिगत स्टेशन के तौर पर सबसे गहरा स्टेशन होगा जिसकी गहराई 21 मीटर होगी।