बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे आयान जाहिद खान ने सुसाइड कर लिया है। 17 वर्षीय ने आयान ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। विधायक शकील गर्दनीबाग में विधायक आवास में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास से बेटे का शव मिला है। वह रात में कमरे में अकेले सोया था। सुबह नहीं उठा तो कमरे में जाकर चेक किया गया। अंदर का नजारा देखकर हर कोई चौंक गया। लोगों ने कमरे में उसका लटका हुआ शव पाया। बताया जा रहा है कि आयान शकील अहमद खान का इकलौता पुत्र था। अब उनके परिवार में एक बेटी बची है।
#WATCH | Patna, Bihar | Congress leader Dr Shakeel Ahmad Khan’s son died allegedly by suicide. Visuals from his Gardanibagh residence. pic.twitter.com/e7IAW8Yr8l
— ANI (@ANI) February 3, 2025
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसा कहा जाता है कि शकील अहमद साफ और स्वच्छ छवि के नेता रहे है। विधायक मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के र