Bihar Election Result 2025 : बिहार में NDA 200 पार… RJD हाफ, VIP साफ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘बेहद निराशाजनक’ बताया, क्योंकि एनडीए राज्य में फिर से सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है.

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह बिल्कुल साफ है कि एनडीए को भारी बढ़त हासिल है. यह निश्चित रूप से बेहद निराशाजनक है और अगर यही आखिरी नतीजा होता है, तो मुझे लगता है कि गंभीर आत्मनिरीक्षण की जरूरी होगी और मेरा मतलब सिर्फ़ आत्मनिरीक्षण, बैठकर सोचना नहीं है, बल्कि यह भी स्टडी करना है कि क्या गलत हुआ, क्या रणनीतिक, संदेशात्मक या संगठनात्मक गलतियां थीं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने बिहार में प्रचार नहीं किया. मुझे बिहार में प्रचार के लिए बुलाया नहीं किया गया था, इसलिए मैं आपको कोई जमीनी जानकारी नहीं दे सकता. लेकिन मैं लोगों से बात कर रहा हूं. हमारी पार्टी के नेताओं को इस बात का गंभीर विश्लेषण करना चाहिए कि कहां चूक हुई.”

बिहार में नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभुत्व महिला-केंद्रित कल्याणकारी नीतियों पर उनके रणनीतिक फोकस की वजह से है, जिसने 2025 के विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) और एनडीए की व्यापक सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई.

वोटिंग के दिनों में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें वोट डालने के लिए उत्सुकता से इंतजार करती देखी गईं. ज्यादातर पुरुष वोटर्स से ज्यादा नजर आईं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पुरुषों के 62.98 प्रतिशत से काफी ज्यादा था. इस अभूतपूर्व भागीदारी ने नीतीश कुमार की सरकार के पक्ष में पलड़ा झुका दिया, जो राज्य भर में महिलाओं को सशक्त बनाने के मकसद से करीब दो दशकों से चल रही लक्षित योजनाओं के प्रति मतदाताओं की प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

दूसरी तरफ महागठबंधन था, जो महिला मतदाताओं को उसी हद तक आकर्षित करने में फेल रहा. तेजस्वी यादव कीमाई बहन मानयोजना, नीतीश कुमार सरकार की पहले से ही चल रही योजनाओं के सामने एक दूरगामी वादा ही लग रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *