बिलासपुर निगम रिजल्ट : BJP मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी जीती, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को हराया

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी 66 हजार 67 वोट से जीत गई हैं। उन्हें 1 लाख 52 हजार 11 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 85 हजार 944 वोट मिले हैं। पूजा विधानी ने भारी मतों से जीत हासिल कर कहा सबके सहयोग से शहर का विकास करेंगे। निगम के कुल 70 वार्डों में से 45 वार्डों में भाजपा, 10 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, वार्ड क्रमांक-13 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

रतनपुर नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी लव कुश ने चुनाव जीता। मल्हार नगर पंचायत में भाजपा की धनेश्वरी केंवट और कोटा नगर पंचायत में भाजपा की सरोज दुर्गेश साहू ने भी जीत हासिल की। बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा की वंदना जेंड्रे ने चुनाव जीता। वहीं, तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस और बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (आप) का कब्जा है।