बिलासपुर : खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे, सारा सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले में कल रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान के नीचे एक दुकान थी और ऊपर बैग का गोदाम। घर में रखे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में मकान का पूरा फर्नीचर भी जलकर भी खाक हो गया। जबकि तीन लोग झुलस गए हैं। मामला जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां दोपहर के समय एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घर के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। हालांकि भीषण आग की चपेट में आने के कारण तीन लोग झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत बिकराल हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि अगर समय रहते काबू न पाया जाता, तो और भी नुकसान हो सकता था। इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों को समझ में ही नहीं आया कि आखिर धमाका किस कारण से हुआ है। थोड़ी देर बाद आग की लपटे दिखाई दीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है।
