CG : बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 27 से 30 नवंबर तक रद्द, राबर्टसन स्टेशन पर होगा यार्ड रीमॉडलिंग
बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी। वहीं, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू भी इन तारीखों में बिलासपुर तक ही चलेगी। राबर्टसन स्टेशन पर रेल लाइन को जोड़ने और यार्ड में सुधार का काम होने के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
27 से 30 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
27 से 30 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर से ही चलेगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
रेलवे के मुताबिक, राबर्टसन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद रेल लाइन की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और उनका संचालन बेहतर हो सकेगा।
